Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत: मन्नतों के बाद मिली थी बेटी, मां ने दांव पर लगाया कॅरिअर; घटना का सीसीटीवी

Thu, 05 Nov 2026 10:28 AM IST
Sharukh Khan मोहित शुक्ला, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली
मोहित शुक्ला, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 10:28 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित निजी स्कूल में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तीसरी कक्षा की छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिर गई और दम तोड़ दिया। छात्रा की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। मन्नतों के बाद इस बेटी का जन्म हुआ था। मां ने बेटी के जन्म के बाद कॅरिअर दांव पर लगा दिया था।

विज्ञापन
Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces
delhi school girl death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आठ साल तक घर में बच्चे की किलकारी गूंजने का इंतजार किया। फिर मन्नतों के बाद बेटी ने जन्म लिया तो माता-पिता की दुनिया ही बदल गई। वह उनके लिए सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि बरसों की दुआओं का फल थी। उसकी एक मुस्कान से घर खिल उठता था। 


पिता अपनी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद उसे इलाके के अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे तो मां ने भी उसके बेहतर भविष्य के लिए अपने सपनों को पीछे छोड़ दिया। शादी के बाद बीएड करने वाली मां कभी शिक्षिका बनना चाहती थीं, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपना कॅरिअर छोड़कर उसकी परवरिश को ही अपनी जिंदगी बना लिया। 
Trending Videos
Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी के लिए उन्होंने अपने सारे सपने कुर्बान कर दिए वह एक दिन इस तरह हमेशा के लिए उनसे दूर हो जाएगी। दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची की मौत ने खुशियां छीन लीं। पिता मौलाना आजाद अस्पताल में एंबुलेंस चलाते हैं और शाम को जिम में ट्रेनिंग देते हैं। बेटी की पढ़ाई, उसकी पसंद और उसकी खुशियां ही दुनिया थी।
Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता के साथ जिम जाना और चाचा के साथ बैडमिंटन खेलना था पसंद 
बेटी को भी खेलकूद का शौक था। उसे बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद था। वह अक्सर अपने पिता और चाचा के साथ बैडमिंटन खेलती थी। पिता जब शाम को जिम जाते तो कई बार वह भी उनके साथ चली जाती थी। घर में उसकी चंचलता और खेल के किस्से परिवार के लिए खुशियों की वजह होते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि खेलकूद की शौकीन इस बच्ची के जीवन का अंत स्कूल में इस तरह हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
थाने में बेटी को याद कर रोती रही मां हुई बेसुध
खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के लिए यह सदमा असहनीय था। रोते-रोते उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह बेहोश हो गईं। पिता के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। बच्ची के चाचा ग्राफिक डिजाइनर हैं, जबकि दादा नगर निगम में कार्यरत हैं। परिवार के लिए बेटी सबकी लाडली थी। 

 
विज्ञापन
Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces
घटना से पहले क्लासरूम का नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब
तीसरी कक्षा में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा मयूर विहार फेज-2 स्थित निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके पिता उसे स्कूल छोड़कर आए थे। करीब 10 बजे परिवार को स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। घर पर मौजूद उसकी मां तुरंत स्कूल की ओर रवाना हुईं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed