{"_id":"5ab14fc24f1c1bb9758b669c","slug":"71521569730-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से किसान की मौत
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से किसान की मौत
पुरकाजी। अब्दुलपुर का किसान महकपाल मंगलवार को खेत पर पानी चलाने गया था, जहां पर उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लापता का सुराग नहीं
पुरकाजी। घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर लापता हुए युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस से युवक का सुराग लगाने की गुहार की है।
कस्बे के मोहल्ला हलवाईयान निवासी मांगा अहमद का बेटा शादाब 18 मार्च को घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस से युवक का सुराग लगाने की गुहार की। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने उन्हें जल्द युवक की बरामदगी का आश्वासन दिया।
शराब के ठेके पर हंगामा
पुरकाजी। सोमवार रात क्षेत्र के चार लोग कसबे में अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने गए। आरोप है कि सेल्समैन द्वारा बोतल पर 50 रुपये ज्यादा लेने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। दोनों में कहा सुनी हो जाने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने ग्राहकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।