{"_id":"5a9308534f1c1b5e028b74d7","slug":"71519585363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहयोग से ही अपराध का खात्मा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहयोग से ही अपराध का खात्मा संभव
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम कंट्रोल करने पर अफसर सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज और मानवता के लिए अपराध कलंक है। अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करें, ताकि समाज में अच्छाई और ईमानदारी को सम्मान मिले।
गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में आपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, चाइल्ड क्यू और श्रीकृपा संगठन ने पुलिस अफसरों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर एसपी सिटी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सामाजिक सहयोग के बिना पुलिस भी अधूरी है। जनता के सहयोग से ही पुलिस को अपराध खात्मे का हौसला मिला है। समारोह में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एएसपी मणिलाल पाटीदार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी, छपार एसओ आदेश त्यागी, महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा समेत अन्य पुलिस अफसरों एवं क्राइम ब्रांच टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सुनील ग्रोवर, सुखविंदर सिंह बेदी भी मौजूद रहे।