{"_id":"5a5a55274f1c1b61428b4a49","slug":"71515869479-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर सन्नाटा, रोडवेज पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर सन्नाटा, रोडवेज पर बढ़ी भीड़
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य के कारण रेलवे ने दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे लाइन की पांच ट्रेनों को रद कर दिया है जबकि आठ ट्रेनों का रूट बदला गया है। शनिवार को पहले ही दिन दैनिक यात्रियों की परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के रद्द होने से रोडवेज पर यात्रियों का लोड बढ़ गया है।
इस रूट की रेलवे लाइन पर ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने दौराला, सकौती और खतौली के बीच दोहरीकरण के लिए रोजाना करीब चार घंटे का ब्लॉक रखने का निर्णय लिया है। सुबह 11.20 से अपराह्न 15.20 बजे तक लिए जाने वाले ब्लॉक में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते इस मार्ग की पांच ट्रेनों को रद करने के साथ आठ ट्रेनों का रूट बदला गया है। एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। ट्रेनों के रद होने से आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को ब्लाक का पहला दिन था, जिससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि जनपद से रोजाना मेरठ, आनंद विहार, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के अलावा हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर, देवबंद और अंबाला तक युवा, नागरिक नौकरी के साथ अपने बिजनेस के लिए आते-जाते हैं। ट्रेनों का संचालन बाधित होने के कारण परेशानियां बढ़ गई है।
यह ट्रेन की गईं कैंसिल
-14521/22 दिल्ली-अंबाला (इंटरसिटी एक्सप्रेस) 14 से 19 जनवरी तक।
-14681/82 जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस को 19 जनवरी तक।
-04401 आनंद विहार-कटरा स्पेशल को 15 जनवरी तक।
044502 को कटरा-आनंद विहार एक्सप्रेस को 13 से 16 जनवरी तक।
-64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को 14 से 19 जनवरी तक।
टिकट खिड़की पर नहीं दिखे यात्री
मुजफ्फरनगर। ट्रेनों के रद होने और रुट बदलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। टिकट खिड़की पर इक्का-दुक्का यात्री ही टिकट खरीदने के लिए पहुंचे। औसतन प्रतिदिन रेलवे से यात्रा करने के लिए करीब 700 से 800 ट्रेन के टिकट खरीदे जाते हैं। शनिवार को टिकट बिक्री का आंकड़ा 500 तक भी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
स्थिति पर नजर रख रहा परिवहन निगम
मुजफ्फरनगर। रेलवे संचालन बाधित होने के बाद रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी स्थिति को वॉच किया है। रविवार के बाद डिपो से लोकल रूट की बसों को बढ़ाया जा सकता है। वीआई राजकुमार ने बताया कि अभी संख्या उतनी नहीं बढ़ सकी है, जिसके चलते अतिरिक्त बस सेवा चालू की जाए। हालांकि मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और सहारनपुर मार्ग पर चलने वालों के फेरे बढ़ाने पर मंथन किया गया है। परिस्थितियों के अनुकूल बसों का संचालन किया जाएगा।