{"_id":"5a3aacb04f1c1bb6678c33d4","slug":"71513794736-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की नई चीनी मिल स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की नई चीनी मिल स्थापना की मांग
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की बैठक में वक्ताओं ने भोकरहेड़ी और लक्सर मार्ग पर नई चीनी मिल स्थापना की मांग की गई।
शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने चौधरी चंद्रपाल भोकरहेड़ी को जिला प्रभारी व उदेशपाल भोकरहेड़ी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग पर नई शुगर मिल की स्थापना सरकार को करनी चाहिए। जिससे क्षेत्र के किसानों का भला हो, बिजली की बढ़ी दरों को सरकार को वापस लेना ही होगा तथा ईमानदारी के साथ किसानों के कर्ज माफ करने होंगे। मिल द्वारा पर्ची न भेजने से गेहूं की बुवाई अभी तक नहीं हो पाई है। मोरना व मुजफ्फरनगर मार्ग पर सफेद सांकेतिक पट्टी फीकी पड़ जाने के कारण कोहरे के दौरान दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। सफेद पट्टियों को दोबारा बनाया जाए। बैठक में नीरज, नरेश, जगतार सिंह, बोबी सहरावत, संजय, नकुल, मोहित आदि उपस्थित रहे।