{"_id":"5a1efd584f1c1b78548c027e","slug":"71511980376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी की शिकायत पर पेट्रोप पंप पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी की शिकायत पर पेट्रोप पंप पर छापा
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़बड़ी की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। तेल बेचने में गड़बड़ी की शिकायत पर कई विभाग की टीमों ने रुड़की रोड स्थित मॉडर्न पेट्रोल पंप पर छापे की कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि पंप पर सामान्य पेट्रोल को प्रीमियम के मूल्य में बेचा जा रहा था। इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से पंप मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत मिली थी कि इस पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी की जा रही है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को इस पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया था। बुधवार को पूर्ति विभाग के एआरओ जगवीर सिंह, इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी तुंगनाथ, बांट-माप निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ पेट्रोल पंप पर जाकर जांच की। जांच पाया कि पंप की दोनों मशीनों पर सामान्य पेट्रोल बेचा जा रहा, यहां तक की प्रीमियम मशीन में भी सामान्य पेट्रोल मिला। इस संबंध में इस मशीन पर कोई डिस्पले नहीं किया गया था। डीएसओ ने बताया कि इस संबंध में पंप मालिक को इंडियन ऑयल की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है।