{"_id":"5988b94c4f1c1b0b678b4592","slug":"71502132556-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार
चरथावल। अटूट विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाईं पर राखियां बांधी। सोशल साइट पर भी प्यारे संदेशों को शेयर करने की धूम रही। नगर में परंपरागत पतंगबाजी का भी लोगाें ने लुत्फ उठाया।
भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर रंग-बिरंगी राखियों को भाइयों के हाथ पर बांधा, तो भाइयों ने बहनों को शगुन के रूप में आकर्षक उपहार दिए। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। भाइयों ने दूरदराज रहने वाली बहनों के यहां जाकर रक्षा सूत्र बंधवाया। फेसबुक पर दिल्ली से ऋतिका ने भाई को संदेश भेजा, न स्वार्थ का लेप न इच्छाओं का अवलंबन, है चट्टान सा मजबूत भाई-बहन का बंधन। कस्बे में रक्षाबंधन का दिन पतंगबाजों के नाम रहा। डीजे पर खुली पतंग प्रतियोगिता में युवाओं ने जोर आजमाइश की। सिद्धार्थ कंसल, लक्ष्य, युवराज, पुलकित ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इस मौके पर पतंगबाजी का मजा लिया। ब्लॉक के पीछे मैदान में जमकर पतंगबाजी हुई।