{"_id":"68eeba02e0fa50a998079ecf","slug":"700-cctv-cameras-will-be-installed-for-the-security-of-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156518-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर की सुरक्षा को लगेंगे 700 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर की सुरक्षा को लगेंगे 700 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। अलग-अलग स्थानों पर 700 सीसीटीवी कैमरे लगाकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। पालिका में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम निर्माण के लिए पालिका बोर्ड ने बजट प्रस्ताव पास कर दिया है।
शुरुआती चरण में कंट्रोल रूम स्थापना के लिए सोमवार को र्हु बोर्ड बैठक में अतिरिक्त प्रस्ताव पारित कराया गया है। ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराकर पालिका में कंट्रोल रूम बनाने की कार्य योजना है। कंट्रोल रूम स्थापना का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों की खरीदारी के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
पालिका 65 लाख में कराएगी भगत सिंह रोड का निर्माण
नगर पालिका परिषद शिव चौक से लेकर हनुमान चौक तक भगत सिंह रोड का निर्माण कराएगी। इसके लिए करीब 65 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। सड़क निर्माण में डीबीएम बीसी जैसे तारकोल आदि सामग्री का प्रयोग होगा। शहर के प्रमुख बाजार में सड़क निर्माण से हजारों लोगों का आवागमन सुलभ होगा।