फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   6514 people got anti-Coronation vaccine in the district

जनपद में 6514 लोगों ने लगवाया टीका

Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
6514 people got anti-Coronation vaccine in the district
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बनाए गए वैक्सीनेशन सैंटर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर रजिस्ट्रेशन कक्ष, वैक्सीनेशन रूम एवं ऑर्बरवेशन रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने किदवई नगर, ग्राम सूजडू, ग्राम नरा एवं मंसूरपुर चीनी मिल में लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने भी कूकड़ा, बिलासपुर, नरा, रोहाना मिल में लगाए गए सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 6514 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 6098 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 416 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। शनिवार को जनपद में 66 स्थानों पर 71 सत्रों में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में उत्साह से हुुआ वैक्सीनेशन
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर और गांधी कालोनी गुरुद्वारा में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। उत्साह के साथ लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। सरस्वती शिशु मंदिर में शुभारंभ सीएमओ डॉ एमएस फौजदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। गांधी कॉलोनी गुरुद्वारा गली नंबर 10 में टीकाकरण कैंप लगाया गया। 150 लोगों ने पहली डोज लगवाई। सरदार गुरुचरण सिंह बराड़, देवेंद्र सिंह नागपाल, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी आदि ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरधारी लाल स्कूल में लगा कैंप
मुजफ्फरनगर। गिरधारी लाल जैन मेमोरियल स्कूल में प्रयत्न संस्था की ओर से टीकाकरण कैंप लगाया गया। 250 लोगों ने टीका लगवाया। कैंप का उद्घाटन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। संस्था चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने आभार जताया। मौके पर मुकेश अरोरा , असद फारूकी , योगेश मित्तल, गौतम जैन, ईशान अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

खतौली मिल में 433 किसानों ने कराया टीकाकरण
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल में तीसरे दिन भी टीकाकरण कैंप लगाया गया। यहां 433 कृषकों ने टीकाकरण कराया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आर डी द्विवेदी, उप महाप्रबंधक एके सिंह ने अधिक से अधिक कृषकों का टीकाकरण कराने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने टीकाकरण कैंप का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। त्रिवेणी शुगर मिल उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए क्षेत्रीय किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराते हुए टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed