{"_id":"5c40c9acbdec22738004e35f","slug":"61547749804-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बजरी से लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने वहां खड़े एक ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। प्रशासन ने किसी तरह मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के भाई ने कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला चांद कालोनी निवासी दिलावर खां पुत्र इमरान खां अपने चचेरे भाई इबादत खां के साथ बाइक पर गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब तीन बजे जब वह सैनियों की सराय के निकट पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रहे बजरी से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर दिलावर खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इबादत खां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक साहिब पुत्र मोहब्बत निवासी ग्राम चौबारा थाना फतेहपुर को लोगों ने दबोच लिया। दुघर्टना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल अभिषेक सिरोही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया तो खानकाह चौकी प्रभारी साजिद अली के साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। जिस पर साजिद अली ने भागकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने ट्रक में भी आग लगाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़गांव, नागल, नानौता आदि से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमालुद्दीन, सभासद सैय्यद हारिस, सलीम कुरैशी, सपा नगर अध्यक्ष रमजानी कुरैशी, सिकंदर अली, हाजी जिंदा हसन आदि नेताओं के साथ वार्ता कर भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। तहसीलदार हर्ष चावला और सीओ सिद्धार्थ सिंह मृतक युवक के परिजनों को शासन की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व मुख्यमंत्री राहत कोष से 30 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की जिसके बाद भीड़ स्टेट हाईवे से हटी और जाम खुल पाया। बाद में पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मृतक के भाई रिजवान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के सामने ही मीडिया कर्मियों से हुई अभद्रता
देवबंद। दिलावर खां की मौत से गुस्साए लोगों द्वारा जाम लगाने के दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। जाम लगाने के दौरान मीडिया व पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। इतना ही नहीं हादसे के बाद हो रहे हंगामे को कवरेज कर रहे एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ भी कुछ युवकों ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। भीड़ के चंगुल से जान बचाकर भाग रहा उक्त मीडिया कर्मी भी घायल हो गया। इतना ही नहीं भीड़ ने हंगामा कर रहे लोगों की वीडियो बना रहे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों के समझाने के बाद मोबाइल वापस लौटाया गया। पीड़ित पत्रकार ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।