फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीपावली पर्व पर रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु

दीपावली पर्व पर रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु

Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु
दीपावली पर्व पर रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी रोडवेज ने दीपावली पर्व पर चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। इसके तहत आठ दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि पांच नवंबर से 12 नवंबर तक आठ दिन की ड्यूटी करने पर सभी चालकों और परिचालकों को आठ दिन में 2400 किलोमीटर पूर्ण करने पर 2800 रुपये का अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। इसके अलावा सात दिन की ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालको को 2100 किलोमीटर करने पर 2100 रुपये का अतिरिक्त भुगतान, 2400 किलोमीटर से अतिरिक्त किलोमीटर करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि इसी प्रकार कार्यशाला के कार्मिकों को आठ दिन लगातार ड्यूटी करने पर 850 रुपये तथा सात दिन ड्यूटी करने पर 700 रुपये का अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन


रन फार यूनिटी दौड़ कल
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रन फार यूनिटी दौड़ 31 अक्टूबर प्रात: 6:30 बजे टाउन हॉल के मैदान से प्रारंभ होगी। दौड़ टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर सदर बाजार चर्च के सामने, फायर बिग्रेड, मूलचंद स्वीट्स, मन्नू स्वीट्स, शिव चौक,भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, रॉयल टाकीज, चुंगी नंबर दो, नॉवेल्टी चौक, नगर पालिका इंटर कॉलेज , शिव चौक से टाउन हॉल पर समाप्त होगी। विधायक ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वी जयंती पर प्रतिभागियों को लकी ड्रा निकालकर 143 उपहार दिए जाएंगे। उधर, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने बताया कि रामपुर तिराहे से रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन होगा। 31 अक्तूबर को प्रात: 7 बजे रामपुर तिराहा से दौड़ प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed