फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदी पत्रकारिता पर जनता को भरोसा

हिंदी पत्रकारिता पर जनता को भरोसा

Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिंदी पत्रकारिता पर जनता को भरोसा
हिंदी पत्रकारिता पर जनता को भरोसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता पर आज भी जनता का भरोसा बरकरार है। इस विश्वास को बनाए रखने में पत्रकारों का अहम रोल है।

बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वह पत्रकारिता से राजनीति में आए हैं। पत्रकारों की समस्याओं को भली भांति जानते हैं। एक नेता कोई बात कहे तो जनता विश्वास नहीं करती, अखबार कहे तो जनता विश्वास करती है। हिंदी पत्रकारिता पर आम जनता को अटूट विश्वास है। इस विश्वास को बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता में अचानक बढ़ी भीड़ पर चिंता व्यक्त की। गोष्ठी को अरविंद भारद्वाज, कपिल कुमार, रविंद्र चौधरी, ऋषिराज राही, नरेंद्र मित्तल, रणवीर सैनी, संजीव चौधरी, ओमदत्त आर्य ने संबोधित किया। जगेंद्र उज्जवल, सलेकचंद पाल, शरद गोयल, राजेंद्र कौशिक, अमित पाल, राशिद अली, दिलशाद सैफी, संजीव तोमर, दिलशाद मलिक, अमित पुंडीर, रुद्रेश फौजी, मनोज कुमार, संजय अग्रवाल, मनीष कुमार, नासिर खान, भूषणपाल आदि रहे। संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed