{"_id":"5acfad514f1c1bdb3d8b4d0f","slug":"61523559761-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज ए हक नुमाइश के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज ए हक नुमाइश के खिलाफ
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवाज ए हक नुमाइश के खिलाफ
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था आवाज-ए-हक नुमाइश के विरोध में उतर आई है। संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नुमाइश का समय आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। क्योंकि अगले माह से रमजान शुरू हो रहे हैं। क्योंकि इबादत के महीने में नागरिक नुमाइश का आनंद नहीं ले सकेंगे।
डीएम कार्यालय पर समाजसेवी अलताफ मशअल व हाजी वसीम खान के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 16 अप्रैल को शहर में नुमाइश लगने के विषय में होनी वाली सभा में नुमाइश की तिथि पर विचार रखने की मांग की। अध्यक्ष शादाब खान ने मई माह में पवित्र रमजान भी शुरू हो रहे हैं। रमजान के महीने के दौरान नुमाइश का आयोजन किया गया तो लोग इसका आनंद नहीं ले पाएंगे। नुमाइश में दूर-दराज से आने वाले अधिकतर दुकानदार मुस्लिम समाज के ही होते हैं। रमजान माह में असामाजिक तत्वों द्वारा नुमाइश में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि नुमाइश को ईद के बाद लगाया जाए, ताकि नागरिक पूरी तरह से इसका आनंद ले सके। इस दौरान हाजी मालो, इम्तियाज खान, काजी अरशद, शोबी खान, फहाद खान, नदीम खान, मोहम्मद अलीम, आरिफ खान, गुलजार, नफीस, शकील, राशिद खान, तहसीन आदि मौजूद रहे।