{"_id":"5a3023aa4f1c1b74698c15c5","slug":"61513104298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की टीम बनी बालीवॉल चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की टीम बनी बालीवॉल चैम्पियन
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम-ए ने दतियाना टीम को हराया
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोट्रर्स स्टेडियम में चल रही खेल श्रृंखला में मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें दस टीमों ने भाग लिया। अपने मुकाबले जीतने के लिए टीमों ने खूब पसीना बहाया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम-ए ने दतियाना टीम को हराकर विजयी ताज पहना। विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक कुमार, जिला शूटिंग बाल संघ के सचिव पवन कुमार रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश के हर कोने में प्रतिभाएं मौजूद हैं। अब उन्हें सामने लाने के प्रयास करने चाहिए। ग्रामीण अंचलों में भी खेल अपनी पहचान बना रहे हैं। वह चाहे क्रिकेट, कबड्डी हो या अन्य कोई दूसरा खेल सब में खिलाड़ी निखर सामने आ रहे हैं। प्रतिभाओं को मंच दिखाकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य होना चाहिए। इसके बाद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। पहला मुुकाबला खेड़ी दुधाधारी और मलिक क्लब के बीच हुआ, जिसमें मलिक ब्लक विजेता बना। भोकरहेड़ी और दतियाना के बीच मैच में दतियाना ने पताका फहराया। दुधाहेड़ी और स्टेडियम ए के बीच मुकाबले में स्टेडियम ए ने बाजी मारी। मखियाली और मलिक क्लब के मुकाबले में मलिक क्लब विजेता रहा। स्टेडियम बी और काकड़ा के बीच खेल गए मैच में स्टेडियम बी प्रथम रहा। इसके बाद पहला सेमी फाइनल मलिक क्लब और स्टेडियम ए के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम-ए विजयी रहा। दूसरा सेमी फाइनल स्टेडियम और दतियाना में खेला गया, जिसमें दतियाना की टीम ने सफलता पाई। अंत में फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और दतियाना में खेला गया। कांटे के मुकाबले में स्टेडियम ए टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के बाद विजेता टीम और श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उप क्रीडाधिकारी पूनम विश्नोई, हॉकी कोच रणजीत चंद केसर, फुटबाल कोच गिरीश मोहन, ममता सागर, मुकेश कुमार, सुनीता रानी, वालीबॉल कोच अभिलाषा, सुनील कुमार, रवि, अश्वनी पंवार, सुनील मलिक आदि मौजूद रहे।