{"_id":"59cd4b1d4f1c1b6e548b4e2b","slug":"61506626333-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तारों की चपेट में बालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तारों की चपेट में बालक झुलसा
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर बच्चाझुलसा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मकान के बराबर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्चा झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम चौरावाला में बृहस्पतिवार की सुबह सरसपाल बंजारे का दस वर्षीय पुत्र सावन कुमार जो कक्षा पांच का छात्र है। अपने घर की छत पर खेल रहा था। अचानक बालक छत के बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। सावन को मुजफ्फरनगर में निजी अस्पताल ले जाया गया। बंजारा समाज के सुमित नायक, सोनू, कंवरपाल, धर्मपाल, सनसपाल, मुकेश, तिलकराम, सचिन, कुलवीर, सोनी, अशोक, नैपाल, ईशपाल आदि ने बताया कि इस लाइन को हटवाने के लिए वह एसडीएम जानसठ सहित विद्युत निगम के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।