{"_id":"59c6afd74f1c1b27688b61e6","slug":"61506193367-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में गैरहाजिर मिले 69 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में गैरहाजिर मिले 69 कर्मचारी
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो में गैरहाजिर मिले 69 कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। एआरएम द्वारा की गई चेकिंग में शनिवार को रोडवेज डिपो के 29 चालक एवं 40 परिचालक अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण निगम को हुई हानि की भरपाई के लिए उनका वेतन काटने एवं क्षति की पूर्ति करने के आदेश जारी किए।
विषैली गैस से युवती बेहोश, जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर एक फैक्ट्री से निकली विषैली गैस से पड़ोस में रहने वाले परिवार की युवती अचेत हो गई, जिस पर लोगों ने खूब हंगामा किया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। पुलिस मौके से एक युवक को पकड़ कर थाने ले आई।
रुड़की रोड स्थित फैक्ट्री के पास रहने वालों का आरोप है कि फैक्ट्री में केमिकल्स जलाए जाते हैं, जिससे निकलने वाले विषैली गैस से लोग परेशान हैं। पड़ोस में रहने वाले पिंटू की भतीजी शाम को बेहोश हो गई। लोगों ने हंगामा कर फैक्ट्री बंद करने की मांग की। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने लोगों को शांत किया तथा मौके से मुर्तजा नामक युवक को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
तीन हत्यारोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पुलिस के कूकड़ा के गुलिस्ता दहेज हत्याकांड में नामजद ससुर इशाक, सास नूरजहां और देवर शालिम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीन माह पहले विवाहिता की जलाकर हत्या की गई थी। मृतका बागपत के कसबा टटीरी की निवासी थी। पति साजिद को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था।
तितावी, ककरौली थानाध्यक्ष बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने दो थाना के प्रभारी बदले है, जबकि 19 उप निरीक्षकों के भी कार्य क्षेत्रों में तब्दीली की है। पीआरओ कुलदीप सिंह को तितावी थानाध्यक्ष बनाया है। यहां तैनात प्रवीण कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा है। पेशकार दिनेश कुमार वशिष्ठ को ककरौली थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। ककरौली थानाध्यक्ष अनिल कुमार को भी क्राइम ब्रांच भेजा है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार यादव को पेशकार बनाया गया है।
इनके अलावा राजकुमार को चौकी गांधी नगर से चौकी कुटेसरा, अजय कुमार को बिरालसी चौकी से गांधी नगर चौकी, सचिन त्यागी को पुलिस लाइन से थाना तितावी, जसवीर सिंह को चौकी कच्ची सड़क से शहर कोतवाली, सुभाष को मंसूरपुर से कच्ची सड़क चौकी, विजय बहादुर को पुलिस लाइन से चौकी रुड़की चुंगी, महेंद्र सिंह त्यागी को पुलिस लाइन से शाहपुर थाना, रईस अहमद को पुलिस लाइन से खतौली, बचन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी बिरालसी, गीता गुप्ता को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, अनिल कुमार सागर को पुलिस लाइन से चौकी बीबीपुर, राजपाल को चौकी बुढ़ाना मोड़ से शहर कोतवाली, सुनील कुमार को चौकी रुड़की चुंगी से चौकी बुढ़ाना मोड़, निधि चौधरी को नई मंड़ी कोतवाली, महावीर सिंह को चौकी बीबीपुर से ककरौली, विनोद तेवतिया को छपार से चौकी प्रभारी बसेड़ा, गजेंद्र सिंह को चौकी कुटेसरा से शहर कोतवाली, अशोक गुप्ता को चौकी नईमंडी से चौकी जेल चुंगी और योगेंद्र को चौकी जेल चुंगी से चौकी नईमंडी भेजा है।