{"_id":"596faf3b4f1c1bd6258b45dc","slug":"61500491579-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें घंटों लेट, यात्रि हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें घंटों लेट, यात्रि हलकान
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनें घंटों लेट, यात्री हलकान
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते मार्ग बंद होने से सफर का मुख्य साधन ट्रेन हैं। दैनिक से लेकर सामान्य यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए ट्रेनों पर निर्भर हैं। बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ रेलवे लाइन का बुरा हाल रहा। इस मार्ग पर चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं।
नेशनल हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर दौड़ने वाले वाहनों के कांवड़ यात्रा के चलते पहिये थम गए हैं। जिसके चलते लोगों के सफर का मुख्य साधन आम दिनों के मुकाबले ट्रेनें हैं। आम यात्रियों और मुसाफिर ट्रेनों से सफर कर रहे हैं। बुधवार को ट्रेनें लेट होने से यात्रियों के पसीने छूट गए। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हजरत निजामुद्दीन-दिल्ली पैसेंजर तीन घंटे समेत आधा दर्जन ट्रेन दो से ढाई घंटे लेट पहुंची। इससे यात्री हलकान हो गए। गर्मी और ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को बेहाल कर दिया। उधर, कांवड़ यात्रा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों के कोच और ट्रैक की जांच-पड़ताल की गई।