{"_id":"673de2a619d2d7e0e9030f17","slug":"60-voting-amidst-chaos-revolver-taunted-on-women-in-kakaroli-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134277-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हंगामे के बीच 60 फीसदी मतदान, ककरौली में महिलाओं पर ताना रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हंगामे के बीच 60 फीसदी मतदान, ककरौली में महिलाओं पर ताना रिवाल्वर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ। ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर मतदान से रोके जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया । एसओ ककरौली का मतदाताओं को रिवाल्वर दिखाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिए एसओ के निलंबन की मांग की। कानून व्यवस्था में ढिलाई पर रुड़कली और जौली में तैनात दो उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए गए।
मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चला। ककरौली गांव में मुस्लिम मतदाता सड़क पर आए। पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदान से रोका जा रहा है। जाम लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना शुरु किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया। देर शाम एसओ ककरौली का महिला मतदाताओं की ओर रिवाल्वर तानते हुए वीडियो वायरल हो गया।
जौली और सीकरी गांव में मतदाताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया है। आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं को घरों से नहीं निकलने दिया गया। चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुंची। डीएम उमेश मिश्रा मतदाताओं के बीच पहुंचे और मतदान कराया।
विज्ञापन
उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रुड़कली में तैनात शाहपुर थाने के दरोगा नीरज कुमार और जौली में तैनात दरोगा ओमपाल सिंह को ढिलाई बरतने पर निलंबित कर दिया या है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चुनाव आयोग को हर स्थिति से अवगत कराया गया है।