{"_id":"68657cf1531f0a7e5002e32f","slug":"60-bags-of-urea-being-taken-for-black-marketing-caught-warehouse-in-charge-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149207-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 60 बैग यूरिया पकड़ा, गोदाम प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 60 बैग यूरिया पकड़ा, गोदाम प्रभारी सस्पेंड
Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
कृषि अधिकारी ने कालाबाजारी कर ले जाए जा रहे यूरिया की गाड़ी पकड़ी। स्रोत-सोशल मीडिया।
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी ने सिखेड़ा बाईपास पर मैक्स पिकअप गाड़ी में कालाबाजारी कर ले जाए जा रहे यूरिया के 60 बैग पकड़े हैं। पकड़े जाने पर पिकअप चालक की ओर से संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि यूरिया के बैग सिखेड़ा सहकारी समिति से लाए जा रहे थे। इस मामले में कोऑपरेटिव समिति की ओर से गोदाम प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया। बरामद यूरिया क्रिभको ब्रांड का है। गाड़ी चालक ने बताया कि वह उर्वरक सहकारी क्रय विक्रय समिति उपकेंद्र सिखेड़ा से ला रहा था। उसने अपना नाम खालिद निवासी सुजरू बताया। जबकि उसके आधार कार्ड पर उसका नाम आरिफ अंकित पाया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर गोदाम पर छापेमारी की। लेकिन तब तक गोदाम प्रभारी राजुल चौहान वहां से फरार हो चुका था। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सारे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। डीएम के आदेश पर पुलिस को आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी गई है।एआर कोऑपरेटिव अरि मरदन सिंह ने बताया कि कोऑपरेटिव समिति की ओर से गोदाम प्रभारी राजुल चौहान को सस्पेंड कर दिया गयाहै।