फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   58 vehicle seized, 14 invoiced

58 वाहन सीज, 14 का किया चालान

Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
58 vehicle seized, 14 invoiced
बचंन सिह चौक पर ई-रिक्शा की चैकिगं करते पीटीओ इरशाद अली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
58 वाहन सीज, 14 का किया चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टैक्स बकाया होने के बावजूद सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ सोमवार को परिवहन व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शहर व हाईवे पर कार्रवाई कर 72 वाहनों का चालान किया। जिनमें से 58 वाहनों को सीज कर दिया गया।
परिवहन विभाग (आरटीओ) ने बकाया टैक्स वाले वाहनों के लिए जुर्माना माफी की योजना चलाई रखी है। कुछ वाहनों के संचालकों ने इस योजना का लाभ उठाया, लेकिन अभी हजारों वाहन बिना टैक्स जमा कराए ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इनमें लगभग सात हजार ई-रिक्शा भी हैं। ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी इरशाद अली ने टीएसआई ब्रज किशोर त्यागी व उनकी टीम के साथ बचन सिंह चौक, महावीर चौक पर अभियान शुरू किया। इस दौरान 58 ई-रिक्शा पकड़ी र्गइं और उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। सभी ई-रिक्शा सीज की गई हैं। उन्हें टैक्स जमा कराने की चेतावनी दी है। हाईवे पर भी यह अभियान चलाया गया। परिवहन यात्री कर अधिकारी व उनकी टीम ने इस दौरान 14 ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

शासन ने बकाया टैक्स पर पेनाल्टी माफी की योजना चलाई है। बावजूद इसके वाहन संचालक टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं। सोमवार को टैक्स जमा कराने के लिए ही अभियान चलाया गया था। 58 वाहनों को सीज व 14 वाहनों का चालान किया गया है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा - इरशाद अली, यात्री कर अधिकारी, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed