फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपहार पाकर खुशी से चहक उठे बच्चें

उपहार पाकर खुशी से चहक उठे बच्चें

Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
उपहार पाकर खुशी से चहक उठे बच्चें
उपहार पाकर खुशी से चहक उठे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदर्स डे के उपलक्ष्य में नई मंडी के दक्षिणी भोपा रोड स्थित फ्लाई हाई के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे।

नगर के प्रमुख उद्यमी परिवार की शशि बिंदल एवं सान्या बिंदल की सामाजिक संस्था फ्लाई हाई द्वारा गरीब बच्चों को फ्री ट्यूशन, कराटे एवं अन्य एक्टीविटीज सिखाई जा रही है। सोमवार को संस्था के नई मंडी स्थित कार्यालय पर मदर्स डे मनाया गया। मदर्स डे कार्यक्रम में बच्चों को टी शर्ट, स्कूल बैग, कापियां, पानी की बोतलें, स्टेशनरी दी गई। साथ ही अनेक उपहार भी दिए। उपहार पाकर और पिज्जा खाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। मुख्य अतिथि बिंदल ग्रुप के चेयरमैन राकेश बिंदल, अंकुर बिंदल, उद्यमी समाजसेवी भीमसैन कंसल व अंजना कंसल के साथ शशि बिंदल व सान्या बिंदल आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सीमा बिंदल, श्वेता बिंदल, मयूरी स्वरूप, दिशा बिंदल, रश्मि बिंदल व हेमलता अतिथि रहे। संस्था डायरेक्टर ने बताया कि इसका उद्देश्य गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना और कोचिंग देने के साथ कराटे व खेलकूद की एक्टिविटी कराना है, ताकि प्रतिभा को निखारा जा सके। मदर्स डे पर बच्चों को ढेरो उपहार दिए गए। मुख्य अतिथि भीमसैन कंसल ने कहा कि संस्था जुड़ कर गरीब बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनकी प्रतिभा निखरेगी। कार्यक्रम में बच्चों ने गायन, डांस आदि की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षिका पायल बंसल, शिवांगी, वारूणी, आंचल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed