{"_id":"5cc9e78ebdec2207186a48a1","slug":"51556735886-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोग घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोग घायल, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में चार लोग घायल, गंभीर
शाहपुर/भोपा। सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागपत जनपद के गांव असारा निवासी आशिक बुधवार को साथी गफ्फार के साथ बाइक से शाहपुर की तरफ आ रहा था। गांव सोरम गेट के निकट अचानक उसकी बाइक की टक्कर साइकिल से हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों के साथ ही साइकिल सवार भी घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने ले जाकर पीएचसी पर भर्ती कराया। उधर, भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सुभाष बुधवार सुबह बाइक पर निरगाजनी नहर की ओर जा रहा था। पीछे से एक प्राइवेट रूट की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस का पीछा कर उसे निरगाजनी गंगनहर पर पकड़कर चालक-परिचालक को हिरासत में ले लिया है।