{"_id":"5ca7a8cebdec22142d5e54be","slug":"51554491598-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड सिपाही ने पत्नी पर किया कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्पेंड सिपाही ने पत्नी पर किया कातिलाना हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित सिपाही ने पत्नी पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस के सस्पेंड सिपाही ने नई मंडी क्षेत्र स्थित ससुराल में पहुंचकर पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। गुस्साए ससुराल पक्ष ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी सिपाही सिखेड़ा के बहादरपुर गांव का रहने वाला है, जो लखनऊ में तैनात है। आरोपी सिपाही कुछ समय से सस्पेंड है। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी मुनीश चहल यूपी पुलिस में सिपाही है और फिलहाल लखनऊ में तैनात है। कुछ समय पूर्व विभागीय अनियमितता के चलते सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था। वर्ष 2013 में सिपाही की शादी नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी कीर्ति पुत्री राजेंद्र से हुई थी। वर्तमान में सिपाही पत्नी के साथ देहरादून के मोहल्ला रक्षापुरम में रह रहा है। कीर्ति के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर सिपाही का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद सिपाही ने पत्नी को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा था। देर रात इसकी सूचना मिलने पर कीर्ति के परिजन देहरादून पहुंचे थे और देहरादून पुलिस के सहयोग से कीर्ति को मुक्त कराकर अपने साथ दयानंदनगर ही ले आए थे। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह सिपाही मुनीश चहल पत्नी कीर्ति के मायके पहुंचा, जहां उसकी एक बार फिर पत्नी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सिपाही ने साथ लाए गए चाकू से अचानक पत्नी पर हमला करते हुए उस पर कई वार कर दिए, जिससे महिला हाथ में चाकू लगने से लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख आरोपी सिपाही को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायल महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इन्होंने कहा ...........
इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर सस्पेंड सिपाही मुनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।