{"_id":"5ca25b4cbdec2260e22ad1a3","slug":"51554144076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीद स्मारक पर शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीद स्मारक पर शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। शुकतीर्थ के कारगिल शहीद स्मारक में शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने से पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त है। सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शुकतीर्थ गंगाघाट पर कारगिल शहीद स्मारक स्थापित है। स्मारक की देखभाल के लिए सत्यपाल नामक चौकीदार देखभाल करता चला आ रहा है। रविवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने कारगिल शहीद स्मारक पर पत्थरबाजी कर दी। चौकीदार ने पूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष कैप्टन सुरेश त्यागी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, मोरना ब्लाक अध्यक्ष हरिप्रकाश चौहान, महेंद्र सिंह, मांगेराम, जयपाल सिंह, हरपाल सिंह, योगेंद्र आदि को घटना से अवगत कराया। सोमवार को कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंचे पूर्व सैनिक स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि यह हमला भारतीय शहीदों की आत्मा और अस्मिता पर किया गया। पूर्व सैनिकों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर एसडीएम जानसठ विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पूर्व सैनिकों को समझा बुझाकर बामुश्किल शांत किया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।