{"_id":"5c12ad2242c7925d3b796360","slug":"51544727842-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय विधायक का स्मृति स्थल न बनाए जाने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गीय विधायक का स्मृति स्थल न बनाए जाने से रोष
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
विधायक की याद में स्मृति स्थल नहीं बनाए जाने से रोष
खतौली। सैनी समाज की पंचायत में वक्ताओं ने स्वर्गीय विधायक रामपाल सैनी की याद में भाजपा सरकार द्वारा कोई भी स्मृति स्थल नहीं बनवाए जाने से क्षुब्ध होकर भाजपा सरकार के विरुद्ध नाराजगी जताई। इस संबंध में सैनी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
गांव बुआड़ा खुर्द में बृहस्पतिवार को सैनी समाज की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर सैनी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। वक्ताओं का कहना था कि स्वर्गीय विधायक रामपाल सैनी की याद में स्मृति स्थल नहीं बनवाया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री को भी स्वर्गीय विधायक की याद में स्मृति स्थल बनवाने की मांग करते हुए कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार भी लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार ने इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसको लेकर सैनी समाज में रोष व्याप्त है। पंचायत में सर्वसम्मति से भाजपा सरकार का बहिष्कार करने की घोषणा की गई। पंचायत में मुख्य रूपसे पूर्व प्रधान राजपाल सैनी, स्वर्गीय विधायक रामपाल सैनी के पुत्र राकेश सैनी, सैनी जागृति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष राजू सैनी बुआड़ा, भागीरथ सेना संगठन के संस्थापक सोनू सुदर्शन सैनी नांगल, शिवकुमार सैनी जोहरा, छत्रपाल सिंह, जयप्रकाश, मलखान सिंह, रजनीश कुमार, कन्हैया लाल, कांशीराम, कृष्ण पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुनील सैनी, ब्रजपाल सिंह, अनुज सैनी आदि उपस्थित रहे।