फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वच्छता को लेकर वार्डो में होगी प्रतिस्पर्धा

स्वच्छता को लेकर वार्डो में होगी प्रतिस्पर्धा

Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता को लेकर वार्डो में होगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता को लेकर वार्डों में होगी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर तक सभी निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हमारा जनपद ओडीएफ है और सभी लोग शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नगर निकायों की स्वच्छता स्थिति का आंकलन कर रैंकिंग की जाएगी। वार्डों में स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाएंगे। जिला पंचायत स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में समस्त नगर निकायों के चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक अभियान चलेगा। निकाय सफाई कार्यों में तेजी लाएं। निकायों को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए। ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था करें। जनपद में सभी 190 वार्ड में स्वच्छता समिति का गठन करें और प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाएं। प्रत्येक वार्ड मे स्वच्छता संबंधी पेंडिंग कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed