फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में मां-बेटी सहित सात लोग घायल

सड़क हादसों में मां-बेटी सहित सात लोग घायल

Sun, 21 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मां-बेटी सहित सात लोग घायल
हादसों में मां-बेटी सहित सात लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र में सड़क हादसों में मां और बेटी सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। इन हादसों की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मंसूरपुर के गांव नरा जड़ौदा निवासी जोगेंद्र पुत्र बलजोर शुक्रवार की शाम को गांव फुलत जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से जोगेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा थानाभवन के गांव इस्लामपुर निवासी खालिक अपनी नसीमा व बेटी सिमबुल को बाइक पर लेकर शुक्रवार की शाम को ही खतौली से अपनी रिश्तेदारी में मिलकर वापस बाइक पर जा रहा था। जीटी रोड पर बाइक सवार से खालिक की बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से खालिक उसकी पत्नी नसीमा व बेटी सिमबुल घायल हो गई। दंपति व उनकी पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीसरा हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे हाईवे पर भैंसी कट पर हुआ। मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी निवासी प्रमोद, नई मंडी निवासी संजीव अपनी साथी के साथ बाइक से तीनों बैठकर मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रहे थे। भैंसी कट पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेरठ के लिए भेज दिया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed