{"_id":"5b75d57f42c79223a8541037","slug":"51534449023-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर, गांव, स्कूल, ऑफिस धुम्रपान मुक्त हो: रामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर, गांव, स्कूल, ऑफिस धुम्रपान मुक्त हो: रामी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के प्रमुख सचिव सहकारिता रामी रेड्डी ने कहा कि 15 अगस्त पर हम संकल्प ले कि हमें अपने गांव, स्कूल, ऑफिस सभी को धूम्रपान मुक्त करना है।
कलक्ट्रेट में डीएम राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि रामी रेड्डी ने कहा कि हमें अपनी आजादी को अक्षुण बनाए रखना है। कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने तंबाकू से आजादी की शपथ भी दिलाई। कहा कि हमें यह शपथ लेनी है कि वे अपने शहर, गांव, विद्यालय, कार्यालय को धूम्रपान एवं तंबाकू से मुक्त रखना है। हमें अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी हुकमों देवी को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रगीत में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समस्त अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक के नेतृत्व में किसानों ने प्रमुख सचिव रामी रेड्डी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि यंत्रों के बैंक ऋण मामले की जांच की जाए। जिले में बनाए गए शौचालयों की गांव स्तर पर जांच हो। गन्ना माफियाओं की खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई।