फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समस्या का निस्तारण तुरंत होना आवश्यक

समस्या का निस्तारण तुरंत होना आवश्यक

Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
समस्या का निस्तारण तुरंत होना आवश्यक
कार्रवाई से फरियादियों को संतुष्ट होना चाहिए : डीएम
विज्ञापन

बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस मे पहुंचे जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि फरियादियों की समस्या का तुरंत निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निस्तारण में फरियादी का संतुष्ट होना भी जरूरी है।

जिलाधिकारी राजीव शर्मा मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बुढ़ाना तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुुुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराएं। एक ही शिकायत बार-बार नहीं आनी चाहिए। शिकायत बार-बार आने का मतलब उसका समाधान नहीं होना होता है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क, चकरोड, नाली व सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हुसैनपुरकलां के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का पीने का पानी खराब हो चुका है। खेड़ामस्तान के ग्रामीणों ने गांव से होकर गुजरने वाली निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नाली बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed