{"_id":"5b240bae4f1c1bf76e8b8456","slug":"51529088942-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट में बेटियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट में बेटियों ने दिखाया दमखम
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बेटियों ने दमखम दिखाया। मार्शल आर्ट में भव्य प्रस्तुति देते हुए सामने बैठे सभी लोगों को रोमांचित कर दिया। लगभग डेढ़ सौ लड़के-लड़कियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
नुमाइश पंडाल में नाइट ऑफ मार्शल आर्ट में बेटियों ने इतनी अच्छी प्रस्तुति दी की हर कोई तालियां बजाने को तैयार हो गया। मार्शल आर्ट से बेटियां किस तरह अपनी सुरक्षा कर सकती है, इसकी ऐसी प्रस्तुति दी गई कि हर कोई दांतो तले अंगुली दबा गया। कार्यक्रम देख रहे एसएसपी ने तो जनपद की सभी महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण दिलाने की बात कही। डीएम राजीव शर्मा ने बीच में ही मंच पर पहुंचकर बेटियों को बधाई दी और आयोजक की सराहना की। आयोजक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह बेटियों को लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बच्चों की भी शानदार प्रस्तुति दी। अभिषेक और तुषार ने देशभक्ति की शानदार अभिव्यक्ति दी। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, वाणिज्यकर के ज्वाइंट कमिश्नर आरपी पांडे, डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, पीएन सिंह, ओपी रतूडी आदि मौजूद रहे।