{"_id":"5b05ba524f1c1bd3408b74c7","slug":"51527102034-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सअप पर धार्मिक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सअप पर धार्मिक टिप्पणी
Updated Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सअप पर धार्मिक टिप्पणी
मुजफ्फरनगर। व्हाट्सअप ग्रुप में एक युवक ने धार्मिक टिप्पणी की। इस संबंध में जब एक युवक ने ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के वेयरगंज लोहा मंडी निवासी रशीद अरशद पुत्र शाहिद महमूद ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि फोटोग्राफर ऑल फ्रेंडस ग्रुप में शिवा नामक युवक सदस्य है। आरोप है कि शिवा ने इस ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट की, जिसे लेकर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। आरोप है कि जब उसने आरोपी को फोन कर ऐसा करने से मना किया, तो उसने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे धमकी दी। पुलिस ने रशीद की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ृ