{"_id":"5ac673944f1c1bd1618b5c86","slug":"51522955156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास परिषद के सात पदों पर हुआ चुनाव
खतौली। गन्ना विकास परिषद के सात पदों पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान गन्ना समिति परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव अधिकारी डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सामान्य वर्ग के चार पदों के लिए हुए चुनाव में अमित कुमार दूधली को 11 मत, नरेश मोतला ककराला को सात मत, सुनील प्रधान भैंसी को 12 मत, हातम तुलसीपुर को सात मिले, जिन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। पिछड़ा वर्ग में भूषण गदनपुरा ने सात मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी विजयपाल खानपुर को दो मत से हराया। अनुसूचित जाति पद पर कांति स्वरूप गांव पाल ने सात मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक अमरौली बड़गांव को दो मतों से हराया। महिला वर्ग में कमलेश सादपुर ने सात मत लेकर राजबीरी नागौरी दो मतों से हराया। चुनाव में सहकारी गन्ना विकास समिति के 12 संचालकों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ। ऋषिपाल भाटी गुट दो वोटों में सेंधमारी कर चेयरमैन ओमवीर गुट पर हावी रहा। गन्ना विकास परिषद में सात निर्वाचित संचालक के अलावा डीसीओ, जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, खंडसारी संचालक तथा शुगर मिल के दो संचालक अपनी वोट से परिषद के चेयरमैन का चुनाव करेंगे।