{"_id":"5a7b48ad4f1c1b87268b8b29","slug":"51518028973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा आध्यात्म शाकाहार को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा आध्यात्म शाकाहार को लेकर बैठक
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अहिंसा अध्यात्म शाकाहार एसोसिएशन की जनपद शाखा का गठन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार जैन ने जीव दया और मानव सेवा के लिये समर्पित सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से कार्यरत इस संगठन की जानकारी दी। बताया कि आध्यात्म अहिंसा व शाकाहार के प्रचार के लिए शाखा गठित की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण प्रकाश गुप्ता ने की। उन्होंने क्षेत्र में संगठन के गठन पर बल दिया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, राजीव गोयल, राजेंद्र, गिरीश अग्रवाल, अजय तायल आदि का विशेष सहयोग रहा।
छह घंटे नहीं आएगी बिजली
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर डबल सर्किट बनाए जाने के काम को लेकर शहर में छह घंटे बिजली कट रहेगा। अधिशासी अभियंता महावीर चौक अवनीश कुमार ने बताया कि उप केंद्र महावीर चौक की 33 केवी की लाइन ओवर लोड होने के कारण डबल सर्किट बनाए जाने का कार्य चल रहा है। इस कारण आठ फरवरी को दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। महावीर चौक से जुड़ने वाली कालोनियां ही इससे प्रभावित होगी।