{"_id":"5a7201f14f1c1b805a8b72f9","slug":"51517421041-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना क्षेत्र में जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना क्षेत्र में जयंती पर शोभायात्रा निकाली
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना क्षेत्र में जयंती पर शोभायात्रा निकाली
मोरना। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर मोरना, भोपा, भोकरहेड़ी, ककरौली, शुक्रताल क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक झांकियों को प्रदर्शित किया गया। भोकरहेड़ी बस स्टैंड स्थित संत रविदास आश्रम में शोभायात्रा का शुभारंभ सभासद रविदत्त ने किया। दर्जनों बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ सुंदर झांकियों को नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। प्रमुख झांकियों में संत रविदास, भोला पार्वती, श्रवण कुमार, बाबा साहब अंबेडकर, भारत माता सहित सर्वधर्म समभाव की झांकी प्रमुख रहीं। शोभायात्रा मोहल्ला सेठपुरी, नेहरू चौक, सुभाष चौक, आधा गांव सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत जलपान कराकर किया। इस मौके पर रविदास आश्रम के महंत कर्मदास जी महाराज, काजी मुमताज अली, कोविंद कुमार, जोंगिद्र सभासद, बिजेंद्र, चंदर आदि उपस्थित रहे। वहीं, मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित संत रविदास आश्रम से शोभायात्रा का आरंभ किया गया, जिसमें दर्जनों बैंडबाजों के साथ सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य रूप से संजय रवि, लोकेश कुमार आदि रहे। एसपी देहात अजय सहदेव ने मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।