फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं

डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं

Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में डीएम जीेएस प्रियदर्शी ने किसान दिवस पर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कृषि और किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी डीएम से गांवों में नलकूप के कनेक्शन देने और जर्जर विद्युत तारों बदलवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। कृषक इसका सफलतापूर्वक लाभ उठाएं। सिंचाई या बिजली से संबंधित समस्याओं को जल्द निपटाए जाने के निर्देश दिए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान दिवस का आयोजन अच्छा निर्णय है। किसानों को समय पर सरकारी खाद और बीज उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर किसानों की सभी समस्याएं दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक ने भी किसानों की अनेक समस्याएं उठाकर उनके निराकरण की मांग की है। मलिक ने कहा कि कई गन्ना केंद्रों पर घटतौली हो रही है। आवारा बछड़े खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अन्य किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने भी डीएम से फुंके हुए ट्रांसफार्मर, जर्जर तार बदले जाने आदि की समस्या को दूर करने की मांग की है। इस दौरान अशोक बालियान, धर्मेद्र मलिक, राशिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed