{"_id":"59becc2f4f1c1b20688b51bf","slug":"51505676335-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं ने श्रमदान किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा विधायक, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक रविवार को मदीनपुर के प्राइमरी स्कूल में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने स्कूल परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। स्कूल परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर भी सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र के गांव फुगाना, कुरावा, बिटावदा, खरड़ सहित सभी गांवों में ग्राम प्रधानों ने गांव की गलियों की सफाई करवाई। इस मौके पर भाजपा नेता रामकुमार सहरावत ने मैडिकल एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी के क्लीनिक पर चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया। इस मौके पर मेरठ से आए मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ बालियान, डा. श्वेता बालियान ने मरीजों की जांच की। करीब दर्जनों मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां दी गई। कार्यक्रम में रामकुमार सहरावत, नरेंद्र सैनी, सतेंद्र सैनी, डा. बासिद सैफी, डा. पवन जैन, डा. ओमपाल वर्मा, डा. सचिन वर्मा, अनुज गोयल उर्फ मोंटू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अनुज गोयल उर्फ मोन्टू ने सबके जलपान की व्यवस्था की।