फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
कहा कि प्रदेश की जनता भय एवं असुरक्षा के माहौल में है। कानून व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। प्रदेश में लाखों पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार को रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कर बेरोजगारों को रोजगार देना चाहिए। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाए। व्यापारी विरोधी जीएसटी कानून वापस लिया जाए। गरीबों-मजदूरों पर आकस्मिक विपदा में आर्थिक सहायता के लिए प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर राजकीय कोष की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

जिले में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी और कचरे का उचित निस्तारण नहीं होने के कारण किसानों की फसलों और पेयजल पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, इसे तत्काल रोका जाए। शिक्षामित्रों के नियमितीकरण को बहाल किया जाए। घरेलू सिलेंडरों की सब्सिडी समाप्त नहीं होनी चाहिए। जिला प्रभारी जावेद उस्मानी, शहर प्रभारी हरीश भूषण, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed