{"_id":"5988b86f4f1c1be2658b4576","slug":"51502132335-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नालंदा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नालंदा की टीम बनी विजेता
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नालंदा की टीम बनी विजेता
चरथावल। दिल्ली में आयोजित इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट में नालंदा पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बनी। टीम के कप्तान अक्षुण्ण त्यागी को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला। टूर्नामेंट में 36 टीमों ने हिस्सा लिया। दिल्ली में आयोजित ओसेन स्ट्रेम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिल्ली छतरपुर के प्लाजा फार्म में खेला गया। जिसमें नालंदा स्कूल के खिलाड़ियों ने इंदिरापुरम के डीपीएस पब्लिक स्कूल की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम को 5-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में छह गोल करने वाले नालंदा टीम के कप्तान अक्षुण्ण त्यागी को मेन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।
कोच सोमेन राय को बेस्ट इनोवोटिव कोच का खिताब दिया गया। आयोजकों ने विजेता टीम को ट्राफी और 1.12 लाख रुपये के चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया। प्रबंधक विनेश त्यागी और प्रवीण त्यागी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश अनेक प्रतिभाएं छिपी हैं, उन्हें तराशने की आवश्यकता है। युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए शीघ्र ही कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।