फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   500 crore business affected during Kanvad

कांवड के दौरान 500 करोड़ का व्यापार प्रभावित

Tue, 26 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
500 crore business affected during Kanvad
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में लगभग 500 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है। इस बीच पेपर और लोहा उद्योग बंद करना पड़ा। चीनी और गुड़ की बिक्री नहीं हो पाई। बाजार सूने रहे, और सदर बाजार का बच्चों के कपड़ों का थोक का व्यापार प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

पेपर इंडस्ट्री के यूपी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान न तो कच्चा माल आ सका और न ही तैयार माल जा सका। ऐसे हालात में अधिकतम पेपर मिले बंद रही। हमारे जिले में पेपर इंडस्ट्री का प्रतिदिन का लगभग 18 से 20 करोड़ का टर्न ओवर है। कांवड़ के दौरान अकेले पेपर इंडस्ट्री का 100 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लोहा उद्योग से जुड़े भीमसेन कंसल का कहना है कि कांवड़ के दौरान कच्चा माल आ ही नहीं पाया। इस कारण चार दिन तो लोहा उद्योग बंद रहा। लोहा उद्योग का भी प्रतिदिन का 15 से 20 करोड़ के बीच का व्यापार है। इस इंडस्ट्री का भी लगभग 100 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि गुड़ और चीनी का प्रतिदिन पांच से छह करोड़ का व्यापार है। कांवड़ यात्रा से एक सप्ताह में लगभग 35 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि सदर बाजार में छोटे बच्चों के रेडीमेड कपड़ों का बड़ा व्यापार है। यह 50 से 80 करोड़ के बीच प्रभावित हुआ है। इसके अलावा बाजार में 200 करोड़ का व्यापार प्रभातिव हुआ है। कांवड़ यात्रा से दुकानदारों का सभी प्रकार का टर्न ओवर बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed