फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   45 thousand tubewells in the district, only 500 meters installed

जिले में नलकूप 45 हजार, मीटर लगे सिर्फ 500

Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
45 thousand tubewells in the district, only 500 meters installed
जिले में नलकूप 45 हजार, मीटर लगे सिर्फ 500
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों की ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने का विद्युत विभाग का अभियान धड़ाम हो गया है। जिले में 45 हजार कनेक्शन में से 500 मीटर का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया है। मीटर लगाने को लेकर कुछ गांवों में हुए विरोध के बाद विद्युत निगम बैकफुट पर है।
जिले में 45 हजार निजी नलकूप हैं। सरकार ने सभी नलकूपों पर मीटर लगाने के आदेश विद्युत निगम को दिए थे। जिले में मीटर लगाने की प्रक्रिया तो शुरू हुई, लेकिन शुरू में ही बुढ़ाना और चरथावल क्षेत्र में हुए विरोध के बाद विद्युत निगम शांत हो गया। बताया जा रहा है कि जिले में 500 नलकूपों पर भी अभी मीटर नहीं लग सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मीटर का किसानों के बिल से कोई संबंध नहीं है। सरकार केवल हिसाब रखने के लिए मीटर लगवा रही है। सरकार ने नलकूप कनेक्शन पर एक निश्चित धनराशि तय कर रखी है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण निर्मल का कहना है कि उनके डिवीजन में केवल 250 मीटर ही लग पाए है। यही स्थिति दूसरे डिवीजन की है।
विज्ञापन

मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे थे किसान
भाजपा और सपा ने चुनाव के दौरान सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की बात अपने घोषणापत्र में शामिल की थी। भाजपा की सरकार बनी तो बिल आधा करने का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कर चुकी है मीटर का विरोध
भाकियू ने काकड़ा महापंचायत में मीटर लगाने का विरोध किया था। संगठन का कहना है कि किसानों को यह बात बताई जानी चाहिए कि मीटर लगाने की पॉलिसी क्या है। बिजली बिलों का मीटर से क्या संबंध है।

खपत जानने के लिए लग रहे मीटर
जानसठ में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा था कि मीटर से किसी तरह भी किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा। यह सिर्फ बिजली की खपत का पता लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed