फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   45 lakh cheated from rice trader

चावल कारोबारी से 45 लाख की ठगी

Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
45 lakh cheated from rice trader
चावल कारोबारी से 45 लाख की ठगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजस्थान के जयपुर निवासी शातिरों ने चावल कारोबारी से करीब 45 लाख रुपये कीमत का चावल मंगाकर हड़प लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी सहेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी आर्य एंटरप्राइजेज नाम से चावल सप्लाई की फर्म है। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2016-17 में राजस्थान के जयपुर में पनियाला तहसील कोट पुतली में हिंदुस्तान स्प्रिट लिमिटेड के डायरेक्टरों रजनी अनेजा, प्रणय अनेजा व ऋषभ अनेजा ने उससे कई बार में 44 लाख 34 हजार रुपये कीमत के चावल मंगाए थे। भुगतान के लिए वह गुरुग्राम स्थित कंपनी के ऑफिस गया, लेकिन उसे हर बार आश्वासन देकर भेज दिया गया। आरोप है कि सात अगस्त को आरोपियों ने उसे फोन कर रुपये देने से इंकार करते हुए जान से मरवाने की धमकी दे डाली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed