फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   43-day-old girl's death in a woman involved in a strike

धरने में शामिल महिला की 43 दिन की बच्ची की मौत

Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
43-day-old girl's death in a woman involved in a strike
देवबंद (सहारनपुर)। महिलाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल एक महिला की बच्ची की मौत हो गई। महिलाओं ने धरनास्थल पर कुरआन ख्वानी कर बच्ची को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी नौशाद मिस्त्री की पत्नी नौशाबा पिछले करीब एक पखवाड़े से ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हो रही थी, साथ में वह अपनी 43 दिन की बच्ची मुन्नी को भी लेकर आ रही थी। इस दौरान उसने कई बार बच्ची के साथ धरनास्थल पर रात में रुकने की इच्छा जताई, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने ठंड और बारिश के चलते उसे वहां रुकने से मना कर दिया, लेकिन नौशाबा सुबह से लेकर देर शाम तक धरनास्थल पर ही रहती थी। बृहस्पतिवार को वह धरनास्थल पर नहीं पहुंची शुक्रवार को पता चला कि तबीयत खराब होने के बाद नौशाबा की बच्ची का इंतकाल हो गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही धरनास्थल पर शोक की लहर दौड़ गई। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की अध्यक्ष आमना रोशी, फौजिया सरवर, इरम उस्मानी, फरीहा उस्मानी और सलमा अहसन सहित काफी संख्या में महिलाएं नौशाबा के घर पहुंचीं और बच्ची की मौत पर दुख का इजहार किया। जिसके बाद उन्होंने जुमा की नमाज के बाद धरनास्थल पर कुरआन ख्वानी कर बच्ची को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed