{"_id":"5cc9e1eebdec220703529f94","slug":"41556734446-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फखाने में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फखाने में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बर्फ सप्लाई का कार्य करने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। बर्फखाने के अंदर हुई मजदूर की मौत को लेकर उसके परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
हरिनगर निवासी पाल्लू का 32 वर्षीय बेटा अमरपाल रेहड़ा से नगर में बर्फ सप्लाई करने का काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार की दोपहर घास मंडी स्थित बर्फखाने में गया था। जब वह बर्फ लादकर रेहडे़ को लेकर चला तो अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वह अमरपाल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत उसे नाजुक हालत के चलते रेफर कर दिया। इस दौरान जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए और वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंची और दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जिन्हें बमुश्किल पुलिस ने समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि रेहड़े में करंट आने की वजह से हादसा हुआ है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।