फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...यह हिंदुस्तान है इसके कभी टुकड़े नहीं होंगे

...यह हिंदुस्तान है इसके कभी टुकड़े नहीं होंगे

Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
...यह हिंदुस्तान है इसके कभी टुकड़े नहीं होंगे
यह हिंदुस्तान है इसके कभी टुकड़े नहीं होंगे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एक शाम शहीदों के नाम शीर्षक से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने कलाम पेश कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार की रात भायला रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित मुशायरे का उद्घाटन हाजी फजलुर्रहमान व फिरोज गौर ने फीता काटकर जबकि कलीम कुरैशी ने शमा रोशन कर किया। शुरुआत जावेद आसी की नात-ए-पाक से हुई। उस्ताद शायर हसरत देवबंदी ने पढ़ा वो जिनपे जुल्मों सितम के पहाड़ तोड़े गए, दुआ का उनके लिए अहतमाम करता हूं, शहीद हो गए जो मुल्क के लिए हसरत, बहादुरी को मैं उनकी सलाम करता हूं। जावेद आसी ने कहा अपने वतन की राह में कुरबान जो हुए, लेते हैं उनका नाम बड़े अहतराम से, आए हैं सब खिराज-ए-अकीदत के वास्ते, मंसूब है यह शाम शहीदों के नाम से। युवा शायर वली वकास ने कुछ यूं पढ़ा इन्हें बतलाओ जो नफरत का कारोबार करते हैं, यह हिंदुस्तान है इसके कभी टुकड़े नहीं होंगे। जिगर देवबंदी ने कहा..बहादुर बाप के मजबूत से मजबूत कांधों को, गुजर जाए जवां बेटा तो अरथी तोड़ देती है। तनवीर अजमल, वाजिद मेरठी, नफीस अहमद,डा. शमीम, जुनून सियानवी, दिलशाद खुशतर, चांद देवबंदी, नाजिश, अफरोज, जुनैद अख्तर कांधलवी, शमीम किरतपुरी, वकार बधडक़, हसन काशिफी ने भी अपना कलाम पेश किया। अध्यक्षता सलीम कुरैशी व संचालन संचालन जिगर देवबंदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed