{"_id":"5c2e564ebdec2257067069c8","slug":"41546540622-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने अपनी वरिष्ठ कक्षा 12 की छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से धमाल मचाया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि छात्राएं जीवन में सफलता के लिए शुभ संकल्प लें तथा सभी को नई बातें सीखने के लिए सदैव अग्रसर रहना चाहिए। नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। प्रबंधक राजीव जैन ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सदैव बेहतर परीक्षा परिणाम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सजग रहें। छात्रा नैना, स्वाति, विधि, मीनाक्षी, प्रेरणा, नगमा, निशांत, सीरीन, गजाला, साक्षी, दीपांशी ने सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा 12 की छात्रा विधि राणा को मिस फेयरवेल तथा वजीहा को मिस इस्माइल चुना गया। जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। संचालन छात्रा अजमी, अंजलि, नेहा, समीरा, यशी ने संयुक्त रूप से किया। सतेंद्र तोमर, दलीप सिंह, डा. अमित जैन, अजय जैन, राजकुमार जैन, मोनिका शर्मा, विनोद कुमार त्यागी, दिनेश दत्त शर्मा, गौरव, मनोज जैन, पायल जैन, प्रियंका जैन, इंदू जैन, विकास मोतला, रचना, आंचल, प्राची आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।