{"_id":"5b75d31242c7921fcf227eb5","slug":"41534448402-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़े गायब होने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़े गायब होने से ग्रामीणों में रोष
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। गांव बहादरपुर निवासी भाजपा नेता डा. दानवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण हितेंद्र तोमर, विनय चाहल, शालू तोमर व आलोक तोमर ने गांव में छोड़े गए बछड़ों के गायब होने की पुलिस को तहरीर दी गई है। इससे पूर्व भी ग्रामीण पुलिस को तहरीर दे चुके हैं, मगर कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ माह में निराना, भिक्की, बहादरपुर, धंधेड़ा, भंडूरा, सिकरेड़ा, खेड़ीविरान में घूमते बछड़े नजर नहीं आ रहे हैं। उधर, ग्रामीणों ने पशुओं को जहरखुरानी गिरोह के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले माह सोने पुत्र बिंदर की भैंस को जहर देकर मार दिया गया था। करीब 20 दिन पूर्व भी उसका भैंसा जहर देने से मर चुका है। जहरखुरानी गिरोह के आतंक के चलते ग्रामीणों की सतर्कता से पिछले माह निराना में शोएब पुत्र अनवर के घेर में घुसकर आटे में जहर देते आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र बाबू हसन निवासी फलावदा को बाइक सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। वहीं तीन दिन पहले भी ग्रामीणों की सूचना पर रजबहे से दो बछड़ों के अवशेष बरामद किए गए थे। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि बछड़ों की गर्दन पानी में बहकर आ गई थी, जिन्हें निकलवाकर दफनाया गया था। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
पौधरोपण किया
मंसूरपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मंसूरपुर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया तथा प्रबंधक संदीप कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चौरसिया ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। वृक्ष हमें जीवनदायिनी वायु देते हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपने आवास परिसर तथा खेतों में पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छायादार व फलदार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल शास्त्री ने किया।