{"_id":"5ad643ed4f1c1b84098b51e0","slug":"41523991533-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में कार सवार तीन लोग घायल
पुरकाजी। नेशनल हाइवे के पुरकाजी बाईपास पर रोडवेज बस की कार से हुई टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हुई। रोडवेज बस ने बाईपास हाइवे पर एक कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उत्तराखंड के ग्राम खानपुर निवासी विशाल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल खानपुर निवासी कन्हैया और नूर नगर निवासी दीपक को उपचार के उपरांत घर भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। अभी तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
मां काली का गुणगान किया
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम शेठपुरा में काली माता मंदिर पर नौवें प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवेरे हवन पूजन किया गया। मुख्य यजमान रवि खुल्लर सपत्नी रहे। उसके उपरांत भंडारा हुआ। काफी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में भजन कीर्तन कर माता काली का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी धर्मपाल सिंह, देवेंद्र सिंघल, पराग शर्मा, देवेंद्र धीमान ,शुभम धीमान, विपुल गोयल ,रोहित खुल्लर, अर्जुन गुप्ता, पुनीत चौधरी, लवी अग्रवाल, नीशु गोयल, आतिश आदि शामिल रहे।