फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विधायक ने लोगों के बीच पहुंचकर दुख दर्द बांटा

विधायक ने लोगों के बीच पहुंचकर दुख दर्द बांटा

Sun, 08 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने लोगों के बीच पहुंचकर दुख दर्द बांटा
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

आवास विकास में सुधीश पुंडीर के आवास पर शनिवार दोपहर सरधना से विधायक संगीत सिंह सोम पहुंचे। जहां समर्थकों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान विधायक ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार में सबसे ज्यादा विकास कार्य हो रहे हैं। इससे पहले किसी भी सरकार में इतने विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि वे भयमुक्त शासन देंगे। उसको भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। प्रदेश में बदमाशों के एनकाउंटर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है। उन्होंने दलितों द्वारा दो अप्रैल को विरोध प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा के बारे में कहा कि हम सभी को कोर्ट के फैसलों का सम्मान करना चाहिए। कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए। मौके पर इस दौरान अनिल पुंडीर, प्रवीण कुमार, प्रीतम प्रधान, संजय, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed