फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीनी तालिमी इस्लाही कार्यक्रम का आयोजन

दीनी तालिमी इस्लाही कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दीनी तालिमी इस्लाही कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षा सम्मान की बुनियाद : मौलाना महमूद मदनी
विज्ञापन

मोरना। तेवड़ा के अरबी मदरसा कासिम उलूम में दीनी तालीम इस्लाही कार्यक्रम में मुस्लिम समाज में शिक्षा की कमी को लेकर जागरूकता व सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में देश दुनिया में अमन-चैन व तरक्की की दुआ कराई गई। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि शिक्षा सम्मान की बुनियाद है।

अरबी मदरसा में आयोजित कार्यक्रम का आगाज सोमवार की सुबह तिलवात-ए कुरान पाक से किया गया। विशिष्ट अतिथि दारुल उलूम देवबंद के संचालक मुफ्ती अबूल कासिम नोमानी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन को अनुशासित बनाता है। इस्लाम की तालीम मनुष्य को जागरूक करना है। इस्लामी साहित्यों को पढ़क़र पथभ्रष्ट होने से बचा जा सकता है। शिक्षा निजी स्वार्थों के लिए सामाजिक उद्देश्यों के लिए प्राप्त करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि शिक्षा सम्मान की बुनियाद है और समाज के उत्थान के सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में दुआ कराई गई। कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंधक मुफ्ती बिन यामीन, मुफ्ती अबू जंदल, कारी अब्दूल कय्यूम अध्यक्ष तजदीद व किरात विभाग व अन्य विद्वानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed