{"_id":"5a770a094f1c1b387b8b47e7","slug":"41517750793-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू महासभा निकालेगी भगवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू महासभा निकालेगी भगवा यात्रा
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा निकालेगी भगवा यात्रा
कासगंज के चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा मार्च माह में भगवा यात्रा निकालेगी। संगठन की प्रदेश स्तर की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कासगंज के शहीद चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की गई।
कार्य समिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेेंद्र वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर, जेपी नगर, कानपुर, आगरा, लखनऊ, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, इलाहाबाद, बहराइच, बरेली, पीलीभीत, भदोही के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्य समिति की बैठक में हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि इस कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि हिंदू महासभा का प्रदेश अधिवेशन मुजफ्फरनगर में 16 और 17 मार्च को होगा, जिसमें हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में ये भी निर्णय हुआ है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश में 45 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से योगेंद्र वर्मा, नरेंद्र पाल, रानी चौधरी, प्रवेश कुमार, रेनू सिंह, दीपक शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनिल, गीतांजलि, गौरव, सोना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। कासगंज के मृतक चंदन को शहीद का दर्जा देने, परिवार को एक करोड़ की सहायता, आरोपियों पर रासुका सहित पांच मांगे रखी गई।
-